बहुविभागीय सेवा समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, पात्रों को योजनाओं का लाभदिलाने पर जोर

हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट सहजनवा। विकासखंड सहजनवा मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुविभागीय सेवा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं का समाधान तथा पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क, पुल, अस्पताल, तकनीकी शिक्षा, श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, जयप्रकाश नारायण विद्यालय, खेलकूद के लिए स्टेडियम सहित रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। विधायक ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा शिवानी नामक बच्ची का अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम को डॉ. आरडी सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कवलदीप चौहान ने तथा संचालन जिला महामंत्री मनोज सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ सत्यकाम तोमर ने किया। शिविर के नोडल अधिकारी संजय दुबे रहे। इस दौरान नगर प्रतिनिधि हिमांशु सिंह, गुड्डू उपाध्याय, मदन मुरारी गुप्त, राम बुझारत, जोखू निषाद सत्यप्रकाश कन्नौजिया,राम उजागिर शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश यादव, मनोज गुप्ता, उमाशंकर, विजय त्रिपुरारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, सीडीपीओ ऋचा पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।