Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria३४ मिनट पहले

डीएम का विकास खंड कार्यालय पर छापा, अधिकांश कर्मचारी मिले नदारद

डीएम का विकास खंड कार्यालय पर छापा, अधिकांश कर्मचारी मिले नदारद

डीएम का विकास खंड कार्यालय पर छापा, अधिकांश कर्मचारी मिले नदारद अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह 10 बजे रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव के संबंध में दूरभाष पर जानकारी ली गई। पंचायत सचिव ने स्वयं को फील्ड में होने की बात कही, लेकिन इसकी पूर्व सूचना एडीओ पंचायत को नहीं दी गई थी। वहीं बीएमएम भी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की प्रगति रिपोर्ट मांगे जाने पर संबंधित अधिकारी संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान भी कोई जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिला। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने, नियमित जनसुनवाई करने तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares