Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१६ दिन पहले

उत्तम कार्य करने वाले श्रेष्ठ प्रधानों का हुआ सम्मान, पाली ब्लॉक के प्रधानों को मिली विशेष उपाधि

उत्तम कार्य करने वाले श्रेष्ठ प्रधानों का हुआ सम्मान, पाली ब्लॉक के प्रधानों को मिली विशेष उपाधि

सहजनवा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। पाली ब्लॉक अंतर्गत अपने-अपने ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गांव के समग्र विकास में सराहनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को 4 फरवरी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह होटल अरुशान ग्रैंड, सिविल लाइंस, गोरखपुर में आयोजित हुआ। अमर उजाला, माथुर गोल्ड लोन एवं सेब लोन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को “श्रेष्ठ प्रधान” की उपाधि प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायती राज उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर रहे, जिनके करकमलों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। पाली ब्लॉक से निशु त्रिपाठी (ग्राम पंचायत नेवास) मनोज कुमार (ग्राम पंचायत कोदरी), जय गोविंद निषाद (ग्राम पंचायत टिकरिया), राजमति देवी (ग्राम पंचायत टड़वा कला) को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमर उजाला के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका को सराहा गया और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

900 likes
0 comments0 shares