Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ४ घंटे पहले

सुलतानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के सैनी गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद

सुलतानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के सैनी गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद पर घात लगाकर जानलेवा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि सैनी बाजार से बाइक से घर लौटते समय पुरानी रंजिश में हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में उनकी आंख, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से परिजनों ने घायल राजेंद्र प्रसाद को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों में धक्का-मुक्की की सूचना मिली थी।मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares