Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur६ मिनट पहले

अतिरिक्त दहेज में 10 लाख की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को मारपीट कर से निकलने का

*अतिरिक्त दहेज में 10 लाख की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को मार-पीट कर घर से निकालने का आरोप* पति, सास, जेठ, जेठानी और ननद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश *हरपुर-बुदहट* थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौड़ा निवासिनी करिश्मा यादव पुत्री स्व राजबली यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति सदानंद यादव पुत्र सुरेश यादव, सास साहिबी देवी पत्नी सुरेश यादव, जेठ सत्यानंद यादव व प्रमोद यादव पुत्रगण सुरेश यादव, जेठानी महिमा पत्नी सत्यानंद यादव तथा जेठानी मंशा पत्नी प्रमोद यादव और ननद प्रियंका यादव पत्नी पन्ने लाल यादव निवासी बहरामपुर टोला अहिरवाती थाना एम्स जिला गोरखपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 85,115(2),352,351(3),316(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौड़ा निवासिनी करिश्मा यादव पुत्री स्व राजबली यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी शादी 29 नवंबर 2020 को सदानंद यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी बहरामपुर टोला अहिरवाती थाना एम्स जिला गोरखपुर के साथ माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार पांच लाख रुपए नकद और गृहस्थी के सभी सामान देकर शादी के दूसरे दिन बिदाई किए थे, जाने के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपए की मांग करते हुए मेरे पति सदानंद, सास साहिबी देवी , जेठ सत्यानंद यादव व प्रमोद यादव और जेठानी महिमा व मंशा तथा ननद प्रियंका यादव मुझे प्रताड़ित करने लगे, इसी बीच मैं गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के पश्चात उक्त लोगों ने मुझे मारपीट कर घर से भगा दिए, किसी तरह मैं अपने मायके आई और 3 मई 2022 को बच्ची पैदा हुई। रिस्तेदारो व शुभचिंतकों के समझाने बुझाने के बाद 28 अक्टूबर 2022 को मैं पुनः ससुराल गई, लेकिन उपरोक्त लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया, लोगों की प्रताड़ना को मैं सहती रही। 18 मार्च 2026 को उपरोक्त लोगों ने मेरा सभी स्त्री धन रख लिए और मुझे मार-पीट कर घर से निकाल दिए किसी तरह मैं अपने मायके ग्राम अतरौड़ा आकर आपबीती बताई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती करिश्मा यादव की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares