Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर।स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के विरोध में भारत कम्युनिस्ट पार्टी ने
सुलतानपुर।स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के विरोध में भारत कम्युनिस्ट पार्टी ने कूरेभार स्थित विद्युत उपखंड (गलिबहा) पर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर तत्काल हटाने,पुराने डिजिटल मीटर बहाल करने और बिजली को नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार राय को सौंपा। जिला सचिव राधेश्याम वर्मा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वहीं नेताओं ने बिजली निजीकरण को जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
0 likes
0 comments0 shares