जय बजरंगबली विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 1 फरवरी को बेलघाट

जय बजरंगबली विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 1 फरवरी को बेलघाट में बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट क्षेत्र के जैती बेलघाट स्टेडियम में आगामी 1 फरवरी 2026 (रविवार) को जय बजरंगबली विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित कुश्ती प्रतियोगिता प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और परंपरा के साथ आयोजित की जा रही है। इस विराट दंगल प्रतियोगिता के आयोजक प्रसिद्ध पहलवान अनिल यादव, ग्राम सोपाईनिवासी हैं, जिनके सौजन्य से यह कार्यक्रम लगातार क्षेत्र में कुश्ती प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में सर्राफाव्यापार मंडल बेलघाट का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। सर्राफाव्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा एवं सदानंद वर्मा (सहयोगी) आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज़ से नामी पहलवानों के भाग लेने की संभावना है, जिससे दर्शकों को रोमांचक और यादगार कुश्ती मुकाबले देखने को मिलेंगे। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का भी कार्य करेगा।