Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow४१ मिनट पहले

घासीकटरा गणपति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब: RSS प्रांत प्रचारक रमेश

घासीकटरा गणपति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब: RSS प्रांत प्रचारक रमेश

घासीकटरा गणपति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब: RSS प्रांत प्रचारक रमेश जी ने की पूजा-अर्चना *गोरखपुर।* घासीकटरा स्थित श्री गणपति महोत्सव समिति के भव्य आयोजन में आज मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक आदरणीय श्री रमेश जी भाई साहब पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से गणपति महाराज का पूजन एवं आरती कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भोजपुरी के सुपरस्टार आर्यन बाबू 'लिटिल' ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आरती में भाग लिया और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा मुख्य अतिथि आदरणीय रमेश जी भाई साहब, आर्यन बाबू और सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। *अनुशासन और प्रबंधन की मिसाल है समिति* घासीकटरा गणपति पूजा समिति अपने अनुशासित और अद्भुत प्रबंधन के लिए जानी जाती है। समिति के संयोजक प्रिय भाई श्री पंकज जी और अध्यक्ष श्री मनोज जी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा निस्वार्थ भाव से सेवा देकर इस 10 दिवसीय आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाते हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त यहां दर्शन, पूजन और आरती कर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। यहां का दिव्य, भव्य और भक्तिमय माहौल देखते ही बनता है। समिति के पदाधिकारियों का आपसी तालमेल और अनुशासन इस पूरे आयोजन को और भी गरिमामय बना रहा है। आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद।

0 likes
0 comments0 shares