Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३८ मिनट पहले

*जनता दर्शन में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश।

*जनता दर्शन में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश।

*जनता दर्शन में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश* *देवरिया 13 अक्टूबर* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में ग्राम लक्ष्मीपुर फुलवरिया निवासी कल्पना देवी पत्नी अमित कुमार अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति बेरोजगार हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनके पालन-पोषण एवं शिक्षा को लेकर परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित कराने तथा उनके पति का जॉब कार्ड और श्रम कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, ताकि परिवार को पात्रता के अनुसार शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित होने पर परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित उनके बेहतर भविष्य की दिशा में सहायता मिलेगी। जनता दर्शन में जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

1 likes
0 comments0 shares