लखनऊ के आशियाना इलाके में देर रात खाना खाने गए युवकों के
लखनऊ के आशियाना इलाके में देर रात खाना खाने गए युवकों के साथ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। लखनऊ के आशियाना इलाके में देर रात खाना खाने गए युवकों के साथ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पकरी पुल के पास एक ढाबे पर खाने में मक्खी निकलने की शिकायत करना 5 दोस्तों को भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई। “भइया, खाना बदल दो…” और शुरू हो गया बवाल सेक्टर-एक एलडीए कॉलोनी निवासी सूर्य मणि शुक्ला अपने दोस्तों—अनुराग, सूर्य करण, अंकित और मनोज के साथ ‘पाल चिकन कॉर्नर’ पर खाना खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि प्लेट में मक्खी दिखने पर युवकों ने शांति से खाना बदलने को कहा। लेकिन ढाबा संचालक इस पर भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। “FSSAI की बात की तो बुला लिए गुर्गे” पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने खाने की शिकायत करने और नियमों का हवाला देने की बात कही, तो ढाबा मालिक ने 10-12 लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तवा, चाकू, लोहे की रॉड, पाइप और ईंट से हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले से पूरा इलाका दहल उठा। खून से लथपथ हुए युवक, लोग बोले—“ये क्या हो रहा है शहर में?” हमले में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गहरी चोटें आईं और कुछ देर के लिए सभी बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घायलों को पहले लोकबंधु अस्पताल, फिर हालत बिगड़ने पर एसजीपीजीआई रेफर किया गया। आरोपी ढाबा बंद कर फरार पुलिस के पहुंचने से पहले ही ढाबा संचालक और उसके साथी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। “लखनऊ में अब खाना भी रिस्क पर?” इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शहर में खाने-पीने की जगहों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। लखनऊ जैसे शांत शहर में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।