सुल्तानपुर सौर ऊर्जा में उत्कृष्ट प्रदर्शन,सुल्तानपुर के जितेंद्र मणि द्विवेदी हुए सम्मानित।सौर
सुल्तानपुर सौर ऊर्जा में उत्कृष्ट प्रदर्शन,सुल्तानपुर के जितेंद्र मणि द्विवेदी हुए सम्मानित।सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सुल्तानपुर जिले के निवासी जितेंद्र मणि द्विवेदी को सम्मानित किया गया। वाराणसी स्थित होटल ताज गंगा में आयोजित सोलर कॉन्ट्रैक्टर मीट–2026 के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।जितेंद्र मणि द्विवेदी सोलेक्सा सर्विसेज प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्हें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अयोध्या मंडल में सर्वाधिक सोलर प्लांट स्थापित करने और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर यह पुरस्कार दिया गया।वे ग्राम सभा कैभा तहसील लंभुआ के निवासी हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम के सहयोग और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।कार्यक्रम का आयोजन फर्स्ट व्यू ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें 100 से अधिक सोलर कंपनियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में यूपीनेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी शशि कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।