Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*भीषण गर्मी के चलते 15 जून तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र* सुलतानपुर।

*भीषण गर्मी के चलते 15 जून तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र* सुलतानपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक स्थगित रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चे कम आयु के होते हैं, इसलिए भीषण गर्मी से बचाव आवश्यक है। हालांकि अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं द्वारा विभागीय कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे। इसमें अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, बच्चों का वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियां शामिल रहेंगी। साथ ही वीएचएसएनडी एवं आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच का कार्य भी जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि बिना सक्षम अनुमति के कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री या सहायिका मुख्यालय नहीं छोड़ेगी। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

0 likes
0 comments0 shares