Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur३७ मिनट पहले

कटसहरा-चांदपार सहकारी समिति में डीएपी खाद खत्म, खाद के लिए भटक रहेहैं किसान, बुआई पर संकट,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर बुदहटसाधन सहकारी समिति कटसहरा, चांदपार में डीएपी खाद खत्म होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरसों और आलू की बुवाई के पीक सीजन में खाद न मिलने से किसान समिति से निराश होकर लौट रहे हैं। किसान सुबह से ही समिति पर पहुंचकर खाद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्टॉक न होने से उन्हें खाली हाथ जाना पड़ रहा है। इस संबंध में समिति के सचिव सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि "गोदाम में डीएपी खाद का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जैसे ही खाद आती है, किसानों में तुरंत वितरित कर दिया जाएगा।" उन्होंने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में किसान खाद लेने आ रहे हैं, लेकिन खाद न होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। इधर किसानों का कहना है कि बुवाई का समय निकला जा रहा है। समय पर खाद न मिली तो फसल उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares