जयंतीपुर में शुभम मिश्रा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी से अवैध संबंध के शक में संतोष मिश्रा गिरफ्तार

बांसगांव, गोरखपुर। थाना बांसगांव क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में 17 सितंबर को हुई शुभम मिश्रा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में जयंतीपुर निवासी संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संतोष मिश्रा को अपनी पत्नी से मृतक के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते 17 सितंबर को उसने शुभम मिश्रा के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आठ टीमें गठित कर 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा करीब 300 मोबाइल नंबरों के सीडीआर का विश्लेषण किया। मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की बांका, घटना के समय पहनी गई रक्तरंजित बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में थाना बांसगांव पर मुकदमा अपराध संख्या 375/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। #Bansgaon #Jayantipur #ShubhamMishra #Gorakhpur #MurderCase #CrimeNews #BansgaonSandesh #UPNews