तेज डीजे के शोर पर लगाम की मांग,डीएम से मिले फाउंडेशन के
तेज डीजे के शोर पर लगाम की मांग,डीएम से मिले फाउंडेशन के पदाधिकारी सुल्तानपुर।तेज डीजे और भारी ध्वनि कंपन के खिलाफ घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने मोर्चा खोल दिया है।गुरुवार को पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।फाउंडेशन ने धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा और समय के भीतर रखने तथा नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की।कहा कि तेज आवाज से बच्चों,बुजुर्गों,मरीजों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।फाउंडेशन ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में तेज डीजे की ध्वनि से प्रभावित होकर चार से अधिक लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।हालांकि,इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।पदाधिकारियों ने साफ किया कि #NoDjVibrations अभियान किसी धर्म या धार्मिक आयोजन के खिलाफ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन के अधिकार की रक्षा के लिए है।इस दौरान मासिक स्वच्छता अभियान और जरूरतमंद-अनाथ बच्चों के लिए बाल गृह स्थापित करने का प्रस्ताव भी डीएम को सौंपा गया।सचिन सिंह, आकाश रंजन, राघवेंद्र सिंह, अनुराग गुप्ता, नितिन मिश्रा, मनीष कसौधन, शिवम द्विवेदी और वैभव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।