Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

गोरक्षनाथ सनातन संघ का बड़ा कदम: राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी की अगुवाई

गोरक्षनाथ सनातन संघ का बड़ा कदम: राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी की अगुवाई

गोरक्षनाथ सनातन संघ का बड़ा कदम: राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला से की शिष्टाचार भेंट, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति! ​ ​ ​गोरखपुर/सहजनवा: गोरक्षनाथ सनातन संघ के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सहजनवा (गोरखपुर) के लोकप्रिय भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। ​इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नितेश शुक्ला , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा और उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री आनंद शंकर पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा, विधायक ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने विधायक प्रदीप शुक्ला से गोरक्षनाथ सनातन संघ के आगामी लक्ष्यों और पूरे क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक प्रदीप शुक्ला ने संगठन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को आश्वस्त किया कि संगठन के कार्यों और विस्तार में उनका हर संभव सहयोग रहेगा। ​इस मुलाकात के बाद संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में गोरक्षनाथ सनातन संघ के विस्तार को एक नई गति मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares