Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria२२ मिनट पहले

दो गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद, संचालकों को नोटिस जारी रुद्रपुर (देवरिया)। शासन

दो गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद, संचालकों को नोटिस जारी रुद्रपुर (देवरिया)। शासन

दो गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद, संचालकों को नोटिस जारी रुद्रपुर (देवरिया)। शासन के निर्देश पर गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने विकास खंड रुद्रपुर क्षेत्र में संचालित दो अवैध विद्यालयों पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल बंद करा दिया गया तथा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच में भगवानपुर स्थित 'फाउंडेशन क्लास' नाम से एलकेजी से कक्षा 8 तक तथा डहरौली चौराहा स्थित 'सरस्वती ज्ञान मंदिर' नाम से कक्षा 1 से 5 तक विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है और विद्यालयों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares