Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

ब्रह्मसारीग्राम पंचायत में संयुक्त चौपाल, राजस्व व भूमि विवाद से जुड़े 15

ब्रह्मसारीग्राम पंचायत में संयुक्त चौपाल, राजस्व व भूमि विवाद से जुड़े 15

ब्रह्मसारीग्राम पंचायत में संयुक्त चौपाल, राजस्व व भूमि विवाद से जुड़े 15 मामले पहुंचे बेलघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्रह्मसारी स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में राजस्व, रास्ता, नाली एवं भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान गुड्डू लाल श्रीवास्तव एवं प्रिंस श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया। इस दौरान खजनी तहसील की राजस्व टीम, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल, बेलघाट थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव तथा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौपाल में कुल 15 मामले ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए। हालांकि, मौके पर किसी भी मामले का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व विभाग की टीम ने सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और संबंधित मामलों की जांच का भरोसा दिलाया। नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों की मौके पर जांच कर संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सभी मामलों की विधिवत पड़ताल के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने रास्ते, नाली, जमीन की सीमा एवं आपसी भूमि विवाद सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष रूप से कराकर नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares