Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

भाजपा का सुल्तान पार्षद भी रडार पर अयोध्या । अयोध्या में अभिराम

भाजपा का सुल्तान पार्षद भी रडार पर अयोध्या । अयोध्या में अभिराम दास वार्ड के पार्षद हैं सुल्तान अंसारी, यह निर्दल चुनाव जीते थे, अब यह भाजपा में है। अब इनको बकायदे सरकारी सुरक्षा भी मिल गई है। अब यह भी जांच के रडार पर हैं। जमीन खरीद घोटाले में तो इनका नाम है ही, सपा शासन काल में ही इनके द्वारा की गई तमाम जमीनों के सौदे का सिजरा खंगाला जा रहा है। आरोप है कि नजूल की जमीनों की भी खरीद फरोख्त इन्होंने सपा शासन काल में की थी, तब इनको यहां एक स्थानीय सपा नेता का संरक्षण मिल गया था और जांच लीपापोती बराबर हो गई थी। परिक्रमा मार्ग पर बूथ नंबर 4 के पास कई जमीनों की खरीद फरोख्त की जांच भी अब शुरू हो गई है।

0 likes
0 comments0 shares