Bansgaon Sandesh
Login

बरियारपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, टाटा मैजिक और भैंस का

बरियारपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, टाटा मैजिक और भैंस का बच्चा बरामद देवरिया । बांसगांव सन्देश देवरिया पुलिस ने पशु चोरी के एक पुराने मामले का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरियारपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक पिकअप वाहन और चोरी किया गया एक भैंस का बच्चा (पाणी) बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में बरियारपुर पुलिस ने बाराडीह पुलिया के पास से आरोपी समीर और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी रामध्यान चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ गांवों में रेकी कर घरों के बाहर बंधे पशुओं की चोरी कर उन्हें बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई एक भैंस और एक बच्चे को पहले ही बेच दिया गया था, जबकि एक छोटा भैंस का बच्चा नहीं बिकने के कारण उनके पास ही रखा था, जिसे बरामद कर लिया गया। यह मामला 18 जनवरी 2026 की रात ग्राम जेठहसी निवासी गया कुशवाहा के घर से एक भैंस और दो भैंस के बच्चों की चोरी से जुड़ा है। इस मामले में बरियारपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

0 likes
0 comments0 shares