Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर के राम प्रकाश मिश्रा ‘दधीचि’ परिवार की पुत्रवधू आईएएस कविता मीणा

सुल्तानपुर के राम प्रकाश मिश्रा ‘दधीचि’ परिवार की पुत्रवधू आईएएस कविता मीणा को हापुड़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 2016 बैच की अधिकारी कविता मीणा इससे पहले मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थीं।कविता मीणा इटावा, भदोही और बहराइच जैसे जिलों में भी अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उनकी कार्यशैली सख्त और प्रभावी मानी जाती है। ऐसे में एनसीआर से सटे हापुड़ जिले में अवैध कब्जों पर कार्रवाई और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।वहीं,निवर्तमान जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को राजस्व परिषद में भेजा गया है।कविता मीणा की नियुक्ति से सुल्तानपुर जनपद में खुशी का माहौल है। इसे जिले के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares