गोरखपुर एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी,

गोरखपुर एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी, खुलेगा साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब भी पावरग्रिड की तरफ से बनने वाले इस गर्ल्स हॉस्टल में भूतल के अलावा तीन अन्य तल भी होंगे। सभी तलों पर 12-12 (कुल 48) कमरे बनेंगे। हर कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था रहेगी। इसके निर्माण पर 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बुधवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल (बालिका छात्रावास) का शिलान्यास करेंगे। यह गर्ल्स हॉस्टल, पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से बनवाया जाएगा। पावरग्रिड की तरफ से बनने वाले इस गर्ल्स हॉस्टल में भूतल के अलावा तीन अन्य तल भी होंगे। सभी तलों पर 12-12 (कुल 48) कमरे बनेंगे। हर कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था रहेगी। इसके निर्माण पर 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी। यह एमएमएमयूटी का छठवां बालिका छात्रावास होगा। इस हॉस्टल में मेस और डाइनिंग हॉल, इंडोर गेम्स हॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस हॉल, संगीत कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, जिम आदि सुविधाएं भी होंगी। एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस गर्ल्स हॉस्टल के लिए पावरग्रिड के साथ एमओयू 26 अगस्त 2025 को राज्यपाल की उपस्थिति में हुआ था, अब 25 मार्च को मुख्यमंत्री के हाथों इसका शिलान्यास होने जा रहा है। कुलपति ने बताया कि बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में बने साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन और रिसर्च एक्सीलेंस पुरस्कार वितरण भी करेंगे।