Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

नवरात्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

नवरात्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार देर शाम घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पाण्डेय ने हमराहियों के साथ चौकी क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली के तारों, डीजे सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। साथ ही पूजा समितियों के अध्यक्षों और आयोजकों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने आयोजकों को पंडालों में बिजली के तार व्यवस्थित रखने, अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती करने की सलाह दी। उन्होंने डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। नवरात्र में पुलिस की इस सक्रियता से आयोजकों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

0 likes
0 comments0 shares