Hamirpur१२ दिन पहले
महाशिवरात्रि को लेकर मौदहा में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

मौदहा, हमीरपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मौदहा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने की। बैठक में जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थागत तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत या पटाखेबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
601 likes
0 comments0 shares