Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२४ दिन पहले

बेलघाट थाना क्षेत्र में भटके 6 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने परिजनों

बेलघाट थाना क्षेत्र में भटके 6 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने परिजनों

बेलघाट थाना क्षेत्र में भटके 6 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलाया बेलघाट बांसगांव संदेश आज दिनांक 27 जनवरी 2026, समय लगभग सुबह 11:00 बजे, थाना क्षेत्र बेलघाट के सोहनाग गांव में एक 6 वर्षीय बालक घूमता हुआ पाया गया। गांव के ही निवासी प्रमोद यादव द्वारा बच्चे को सुरक्षित थाना बेलघाट लाया गया। थाने पर पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम विशाल कुमार, पुत्र दिनेश कुमार, उम्र 6 वर्ष बताया। थाना पुलिस द्वारा तत्काल प्रचार-प्रसार कर बच्चे के परिजनों की तलाश की गई। जांच में पता चला कि बालक दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे, निवासी रसूलपुर बाबू का पुत्र है, जो अपने ननिहाल बनकट गया था, जहां से वह भटक गया था। सूचना मिलने पर बच्चे की दादी प्रभावती पत्नी स्वर्गीय रामदुलारे, मोबाइल नंबर 9621618245, को थाने बुलाया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्चे को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए थाना अध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण एक भटके हुए मासूम को उसके परिवार से सुरक्षित मिलाया जा सका। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल से लोगों ने बहुत ही सराहनीय कदम बताया है

1700 likes
0 comments0 shares