Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत,एक की हालत गंभीर।गोसाईगंज
सुलतानपुर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत,एक की हालत गंभीर।गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव के पास हाईवे किनारे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।घायलों में सनी सिंह पुत्र पूर्व प्रधान फतेहपुर संगत की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी,जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
0 likes
0 comments0 shares