Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग १३ घंटे पहले

हुमायूंपुर चौक: पाइप टूटी, दो वार्डों में पेयजल संकट

हुमायूंपुर चौक: पाइप टूटी, दो वार्डों में पेयजल संकट

PWD की लापरवाही से दो वार्डों के सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति ठप गोरखपुर। बांसगांव संदेश। हुमायूंपुर चौक पर सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई में पेयजल आपूर्ति की पाइप टूट गई, जिससे दो वार्डों के सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। मामला शुक्रवार रात वार्ड संख्या 27 जटेपुर का है। यहां हुमायूंपुर से हड़हवा फाटक की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर बिछी शुद्ध पेयजल की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वार्ड संख्या 27 जटेपुर और वार्ड संख्या 16 दिग्विजयनगर के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पानी की आपूर्ति बंद होने से परेशान नागरिकों ने संबंधित पार्षदों से शिकायत की। सूचना मिलने पर भाजपा पार्षद पवन सिंह और ऋषि मोहन वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान दोनों पार्षद मौके पर मौजूद रहे। पार्षदों ने पाइप की मरम्मत कर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। त्योहार के समय पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों में नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान भूमिगत पाइपलाइन की जानकारी और सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया।

0 likes
0 comments0 shares