Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर में दौड़ेंगी 95 AC बसें: नगर निगम देगा निशुल्क जमीन, इलेक्ट्रिक

गोरखपुर में दौड़ेंगी 95 AC बसें: नगर निगम देगा निशुल्क जमीन, इलेक्ट्रिक

गोरखपुर में दौड़ेंगी 95 AC बसें: नगर निगम देगा निशुल्क जमीन, इलेक्ट्रिक बसों को कैबिनेट की मंजूरी गोरक्षनगरी की सड़कों पर जल्द ही 95 और इलेक्ट्रिक सिटी एसी बसें चलेंगी। ग्रास क्रॉस कांट्रैक्ट मॉडल के तहत इन बसों को चलाने की मंजूरी प्रदेश कैबिनेट ने दे दी है। इन बसों के संचालन का जिम्मा निजी ऑपरेटर संचालकों के पास होगा। वे ही बसों में चालक और परिचालक उपलब्ध कराएंगे।बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी ऑपरेटर बनाएंगे और नगर निगम निशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगी। प्रस्ताव के मुताबिक, बसों की खरीद की जिम्मेदारी भी ऑपरेटरों की होगी, लेकिन सरकार उनकी खरीद पर सब्सिडी देगी। आठ मीटर लंबाई की बसों की खरीद पर 40 लाख रुपये और 12 मीटर लंबाई की बसों पर 35 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। नौ मीटर की बसों में लगभग 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और इनका आकार अपेक्षाकृत छोटा होने से इन्हें शहर की व्यस्त और संकरी सड़कों पर आसानी से संचालित किया जा सकेगा। वहीं 12 मीटर लंबी बसों में 52 सीटें होंगी तथा यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। बसों के संचालन का अनुबंध 12 वर्षों के लिए किया जाएगा। शहर में चार्जिंग प्वांइट के लिए नगर निगम ने कोनी में जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी की है। जबकि, एक और चार्जिंग प्वाइंट के लिए जमीन तलाशी जा रही है। सिटी बसों के बेड़े में शामिल करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग की गई थी। इसके डिपो के लिए एक जमीन कोनी में उपलब्ध है। दूसरी जमीन शहर में तलाश की जा रही है ताकि बसों के संचालन और चार्जिंग की समुचित व्यवस्था की जा सके: लव कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट

0 likes
0 comments0 shares