Bansgaon Sandesh
Login
Dk Pandey
Gorakhpurलगभग ११ घंटे पहले

रामगढ़ ताल बना मछलियों का कब्रगाह, पानी से उठ रही दुर्गंध : सत्य प्रकाश श्रीवास्तव

रामगढ़ ताल बना मछलियों का कब्रगाह, पानी से उठ रही दुर्गंध : सत्य प्रकाश श्रीवास्तव

गोरखपुर। शहर की पहचान और प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ ताल एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गया है। ताल के पानी से उठ रही तेज दुर्गंध और मछलियों के लिए उत्पन्न हो रहे संकट ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस ज्वलंत मुद्दे को तहसील बार एसोसिएशन खजनी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि प्रकोष्ठ), लखनऊ के प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने उठाया है। उन्होंने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि रामगढ़ ताल अब मछलियों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। ताल के पानी से काफी दुर्गंध उठ रही है, जो जल प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार गंगा नदी और दिल्ली की यमुना नदी के प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है, लेकिन रामगढ़ ताल जैसे सीमित क्षेत्रफल वाले जलस्रोत को प्रदूषण मुक्त करना संभव है। श्री श्रीवास्तव ने सरकार और संबंधित विभागों से मांग की कि रामगढ़ ताल के प्रदूषण की तत्काल जांच कराई जाए तथा जल को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि रामगढ़ ताल की प्राकृतिक सुंदरता और जलीय जीवों का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।

0 likes
0 comments0 shares