Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर स्कूटी सवार भाई-बहन को कार से टक्कर मारने वाला मुख्य आरोपी

सुल्तानपुर स्कूटी सवार भाई-बहन को कार से टक्कर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल। कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकुनिया पार्क के पास स्कूटी सवार भाई-बहन को कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित मुख्य आरोपी अजीत सिंह निवासी भागेपुर,थाना रामगंज,अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार (UP16CH1045) भी बरामद की है।23 सितंबर को कलेक्ट्रेट के पास हुई थी घटना।हादसे में भाई-बहन घायल हो गए थे। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares