कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट,कुड़वार थाने में पीस कमेटी
कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट,कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक सुलतानपुर। कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कुड़वार थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक के दौरान डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार के भड़काऊ, अश्लील या आपत्तिजनक गीत नहीं बजाए जाएंगे। साथ ही ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दो टूक कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने,अफवाह फैलाने या कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।