Bansgaon Sandesh
Login

बरियारपुर पुलिस ने हत्या कांड का किया खुलासा पत्नी समेत 3 आरोपी

बरियारपुर पुलिस ने हत्या कांड का किया खुलासा पत्नी समेत 3 आरोपी

बरियारपुर पुलिस ने हत्या कांड का किया खुलासा पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार बरियारपुर । बांसगांव सन्देश । देवरिया जनपद के थाना बरियारपुर क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0- 92/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संगम देवी पत्नी स्वर्गीय मुकेश सिंह निवासी विशुनपुर कला (महुआबारी) थाना बरियारपुर जनपद देवरिया, जयप्रकाश उर्फ जिउत पुत्र झीनक निवासी पिपराझाम थाना कसया जनपद कुशीनगर तथा आदित्य पुत्र सुरेंद्र निवासी थडुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम विशुनपुर कला निवासी मुकेश सिंह को घरेलू विवाद के दौरान उनकी पत्नी संगम देवी, उसके भाई जयप्रकाश उर्फ जिउत तथा रिश्तेदार आदित्य ने लाठी-डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में मुकेश सिंह को तत्काल सीएचसी रामपुर कारखाना भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल देवरिया रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई अवधेश सिंह की तहरीर पर थाना बरियारपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तत्पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल आलोक चौहान, रिक्रूट कांस्टेबल उज्ज्वल कुमार, महिला रिक्रूट कांस्टेबल मनीषा तथा दीक्षा शामिल रहीं।

0 likes
0 comments0 shares