Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur९ दिन पहले

*पर्यावरण संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधे लगाना होगा :ब्लॉक प्रमुख* *पेड़

*पर्यावरण संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधे लगाना होगा :ब्लॉक प्रमुख* *पेड़

*पर्यावरण संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधे लगाना होगा :ब्लॉक प्रमुख* *पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह* सहजनवा गोरखपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा खोरिया भीटी के पूर्वी शिव मंदिर और अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के पश्चात ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं। साथ ही पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को अवशोषित करके हमें शुद्ध जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। पर्यावरण में हमेशा इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने पौधरोपण के पश्चात कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन का दूसरा पहलू है। जीवन का अर्थ ही है कि जीव और वन। जीव और पेड़ पौधे एक दूसरे पर निर्भर है।इसलिए प्रकृति में इनका सतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण करना होगा।कार्यकम के आयोजक प्रधान आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि पेड़ पौधे ही जीवनदायिनी हैं।अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाकर ही पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। पौधरोपण के बाद उपस्थित के सभी लोगों द्वारा पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान आलोक कुमार पांडेय ऊर्फ सोनू पांडेय प्रधान, छोटेलाल मौर्या, मदन पांडेय, ऋषिकेश जायसवाल जनार्दन श्रीवास्तव, रामबुझारत पासी, राहुल पांडेय सहित खजनी थाना के पुलिस बल के तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares