Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, लगाया ‘एक वृक्ष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, लगाया ‘एक वृक्ष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, लगाया ‘एक वृक्ष मां के नाम’ पौधा जखनिया मंडल प्रथम में केक काटकर दी शुभकामनाएं, पर्यावरण दिवस पर आम का पौधा रोपकर लिया हरियाली का संकल्प जखनिया (गाजीपुर), 05 जून। भारतीय जनता पार्टी जखनिया मंडल प्रथम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। जो प्रदेश कभी अपराध और अराजकता के लिए जाना जाता था, आज वहां कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी होते हुए भी राजधर्म को सर्वोपरि मानकर प्रदेश की जनता की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से लेकर उद्योगों को बढ़ावा देने तक मुख्यमंत्री के निर्णय प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि "सेवा, सुशासन और विकास का प्रतीक हैं योगी आदित्यनाथ" कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था में सुधार तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को उनकी बड़ी उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत आम का पौधा भी लगाया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, पंकज सिन्हा, अमित गुप्ता, अमन वर्मा, राजेश जायसवाल, आकाश पांडेय, रामविलास शर्मा, बिट्टू कनौजिया, बिंदु गुप्ता, भानू चौहान, धर्मेंद्र चौरसिया, वरुण पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares