Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

वर्टेक्स ग्लोबल में हुआ स्कूल काउंसिल शपथ ग्रहण समारोह

वर्टेक्स ग्लोबल में हुआ स्कूल काउंसिल शपथ ग्रहण समारोह

चौरी चौरा गोरखपुर। सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को स्कूल काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा. सत्या पाण्डेय पूर्व मेयर गोरखपुर एवं प्रोफेसर विनीता पाठक सीनियर प्रोफेसर गोरखपुर यूनिवर्सिटी रही। सर्व प्रथम मां सरस्वती का माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए।चुने गए सदस्यों में अनमोल हेड ब्वॉय एवं जान्हवी राय हेड गर्ल एवं रेड हाउस ग्रीन हाउस ब्लू हाउस और येलो हाउस के अन्य सदस्यों को उनकी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों की शपथ दिलाते हुए बैच दिए गए। बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे। स्कूल प्रिंसिपल डॉ आर के मिश्रा ने कहा की आप सब पर थोड़ी जिम्मेदारी दी गई है।जिसमे आप सब स्कूल अनुशासन मे सहयोग करे और जिम्मेदारी को समझे। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी स्कूल निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चो को बधाई दी। और कहा हम सब आप लोगो के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इसी के साथ स्कूल सीनियर कोऑर्डिनेटर पी.एस. पटेल, सोम शर्मा जूनियर कोऑर्डिनेटर, शालिनी मिश्रा, खुशबू श्रीवास्तव गेम्स टीचर राम अचल यादव एवं समीर के साथ आशुतोष दुबे,प्रवीण चौरसिया एवं सभी टीचर्स उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares