Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज

*आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर तीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं एक खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस* *देवरिया, 04 अगस्त।* आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुगली ने तीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा एक खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि तथा निस्तारण में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। समीक्षा में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज, भटनी एवं भागलपुर तथा खंड विकास अधिकारी भटनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भूमिगत नाली निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई तथा नाली निर्माण से संबंधित शिकायतों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

1 likes
0 comments1 shares