ई-रिक्शा से गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 5.296 किलो गांजा बरामद

ई-रिक्शा से गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 5.296 किलो गांजा बरामद करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मगही नदी पुल के पास की कार्रवाई, मोबाइल व नकदी भी बरामद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने रविवार को गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.296 किलोग्राम अवैध गांजा, 220 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर मय हमराह मुखबिर की सूचना पर मगही नदी पुल, लट्ठूडीह के पास पहुंचे। वहां संदिग्ध अवस्था में ई-रिक्शा से जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पांच बंडल पन्नी व प्लास्टिक की बोरी में रखा कुल 5.296 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंजनी कुमार गुप्ता (26) पुत्र स्व. वीरेंद्र गुप्ता, निवासी ग्राम दोकटी दलन छपरा, थाना दोकटी, जनपद बलिया के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना करीमुद्दीनपुर में मु.अ.सं. 262/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी: 5.296 किलोग्राम अवैध गांजा, 220 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा।पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर मय हमराह।