Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

लखनऊ में अचानक आई बाढ़ 40 हजार से ज्यादा घरों में घुसा

लखनऊ में अचानक आई बाढ़ 40 हजार से ज्यादा घरों में घुसा

लखनऊ में अचानक आई बाढ़ 40 हजार से ज्यादा घरों में घुसा पानी, गलियों में चल रही नावें *लखनऊ, 4 अक्टूबर।* राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है। हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ड्रोन कैमरे से लिए गए वीडियो में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब 40 हजार से ज्यादा घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 3 लाख लोग इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है। इलाके में बाढ़ का पानी तो हर तरफ है, लेकिन लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। प्रशासन का दावा है कि राहत के लिए करीब 40 नावें लगाई गई हैं। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नावें बहुत कम चल रही हैं। आरोप यह भी है कि जो नावें चल भी रही हैं, उनसे कुछ लोग पलायन कर चुके लोगों के घरों में घुसकर ताले तोड़कर चोरी कर रहे हैं।

0 likes
0 comments1 shares