नमाज,'सुन्नत-ए-इब्राहिमी' और मुबारकवाद के साथ मनाई गई बकरीद

चेयरमैन प्रतिनिधि ने साथियों सहित दी बधाई। बड़हलगंज। इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) नमाज,'सुन्नत-ए-इब्राहिमी' और मुबारकबाद के साथ गुरुवार को सम्पन्न हो गया। हालांकि परम्परानुसार अगले तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलता रहेगा। गुरुवार को उपनगर बड़हलगंज के कर्बला मैदान और सभी मस्जिदों में नमाज़े ईद अदा की गई, इस दौरान क्षेत्र की गंगा जमुनी तहज़ीब भी पूरी रवायत से साकार होती दिखी। तमाम हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दिया। बड़हलगंज में कर्बला के मैदान में ईद की नमाज मौलाना बकसुल्ला खां कादरी ने पढ़ाई, उन्होंने नमाज के बाद अपनी तकरीर में शरीयत, देश और इंसानियत से मुहब्बत का संदेश दिया। उन्होंने बकरीद के त्यौहार की जानकारी देते हुए बताया कि यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर (हिजरी) के आखिरी महीने 'जिल-हिज्जा' की 10 तारीख को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का पर्व है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, ईद-उल-अजहा का सीधा संबंध हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) और उनके बेटे हजरत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) के एक महान इम्तिहान से है। मान्यता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के ख्वाब में आकर उनकी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया था। इब्राहिम अलैहिस्सलाम के लिए उनके बेटे हजरत इस्माइल सबसे अजीज थे। अल्लाह की रजा के लिए हजरत नमाज,'सुन्नत-ए-इब्राहिमी' और मुबारकवादइब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे। जैसे ही उन्होंने अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई, अल्लाह ने उनके जज्बे और ईमानदारी को कुबूल कर लिया और जिब्रईल (फरिश्ते) के जरिए हजरत इस्माइल की जगह एक दुंबे (भेड़) को रख दिया था। इसी ऐतिहासिक वाकये की याद में हर साल दुनिया भर के मुसलमान अल्लाह की राह में हलाल जानवरों की कुर्बानी देते हैं, जिसे 'सुन्नत-ए-इब्राहिमी' भी कहा जाता है। नगर स्थित जामा मस्जिद पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुहम्मद अय्यूब ने अपने साथियों के साथ नमाजे ईद अदा किया, यहाँ भी बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। नमाज के दौरान क्षेत्रीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चेयरमैन प्रीति महेश उमर के निर्देश पर बकरीद के मौके पर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। कुर्बानी के अवशेष निस्तारण हेतु भी उन्होंने कर्मचारियों की टीम को सर्तक किया था। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय, नायब तहसीलदार जयप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ सर्तक रहे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी राम समुख, सभासद दीपक शर्मा, जीतेन्द्र पासी, रवि साहनी, खुर्शीद अहमद, नियाज़ कुरैशी, डा. हसीन अहमद, डा. फैयाज अहमद, डा. सलाहुद्दीन अंसारी, डा. शमीम, बृजेश उमर, डा. अहमद, डा. परवेज कमाल, सन्तोष जायसवाल (पत्रकार), एजाज अहमद, जमाल अहमद, डा. इकबाल अहमद, डा. मोकर्रम, डा.नईम, उमेश यादव हिमांशु गौड़ विकास गौड़, मनोज निगम, मुख्तार अहमद, मुर्तुजा अहमद, तैय्यब अंसारी, लल्लू शरम आदि ने ईद की मुबारकबाद दी।