सैंथवार मल्ल महासभा के पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क, संगठन विस्तार पर दिया जोर

बांसगांव – बांसगांव संदेश।अखिल भारतीय सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला सिंह फौजी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भुसवल, सरसोपार और करहल ग्राम पंचायतों का व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान समाज के लोगों से संवाद कर संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया। भोला सिंह फौजी ने कहा कि सैंथवार मल्ल समाज को संगठित होकर सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरूण सिंह ने विस्तार से बताया कि संगठन युवाओं को जोड़ने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा और विकास के अवसर पहुँचाने और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं और सामुदायिक कार्यक्रमों का भी वर्णन किया। दौरे के क्रम में हटवार चौराहे पर भोला सिंह फौजी का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें संजय कुमार सिंह, यशपाल सिंह, चतुर्भुज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का आश्वासन दिया।