Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१४ दिन पहले

क्षेत्राधिकार ओबरा सोनभद्र, बच्चों को साइबर व यातयात सुरक्षा का पाठ

क्षेत्राधिकार ओबरा सोनभद्र, बच्चों को साइबर व यातयात सुरक्षा का पाठ

*क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं पुलिस हेल्पलाइन के प्रति किया गया जागरूक* *जानकारी ही सुरक्षा है — बच्चों को साइबर व यातायात सुरक्षा का पाठ* *क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार* द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित Sacred Heart Convent School में छात्र-छात्राओं को पुलिस सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 1090/1091, तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं cybercrime.gov.in पोर्टल का किस प्रकार उपयोग किया जाए। बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा संदिग्ध लिंक से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है। क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की सराहना की गई।

500 likes
0 comments1 shares