Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

6 अप्रैल को गोरखपुर क्लब में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी

6 अप्रैल को गोरखपुर क्लब में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, सीएम योगी रहेंगे मुख्य अतिथि गोरखपुर।गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 6 अप्रैल, सोमवार को सुबह 10 बजे गोरखपुर क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि शहर के प्रथम नागरिक महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। प्रेस क्लब की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी और तभी से प्रत्येक वर्ष क्लब के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नई टीम शपथ लेने के लिए तैयार है। विशेष बात यह है कि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव स्वयं गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य भी हैं, जिससे यह समारोह और अधिक विशेष बन गया है। समारोह की तैयारियों को लेकर पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रूप से जुटी हुई है। प्रशासन भी आयोजन को लेकर गंभीर है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने सहयोगियों एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ गोरखपुर क्लब पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी एवं मंत्री पंकज श्रीवास्तव से आयोजन की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस समारोह को लेकर पत्रकारों और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares