Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur३५ मिनट पहले

विनीत राय हत्याकांड में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी

विनीत राय हत्याकांड में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी

विनीत राय हत्याकांड में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी कमलेश चौधरी मुठभेड़ में घायल कुर्था क्षेत्र में लखनऊ एसटीएफ और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल; अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लखनऊ एसटीएफ और हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हुए हैं।सूत्रों के अनुसार, लखनऊ एसटीएफ पिछले दो दिनों से गाजीपुर में डेरा डाले हुए थी और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। वाराणसी रेंज के डीआईजी द्वारा एक दिन पूर्व ही चार नामजद आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात शहर के बिंदु होटल के बाहर होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने होटल से बाहर निकलते समय विनीत राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था।पुलिस जांच में शंकर पांडेय को हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। आरोप है कि रंगदारी और आपराधिक वर्चस्व को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में शंकर पांडेय, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद समेत चार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था।एसटीएफ की कार्रवाई के बाद हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।विनीत राय हत्याकांड ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले ही सदर कोतवाल को लाइन हाजिर कर चुका है। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद अब शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का दबाव और बढ़ गया है।

0 likes
0 comments0 shares