*कुड़वार में गरजा सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन,बूथ मजबूत करने पर जोर* राष्ट्रीय
*कुड़वार में गरजा सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन,बूथ मजबूत करने पर जोर* राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने की संगठनात्मक समीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया जमीनी सक्रियता का मंत्र सुल्तानपुर। कुड़वार स्थित नेशनल मैरिज लॉन में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ.अरविंद राजभर ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।सम्मेलन में 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विनीत सिंह और जिला महासचिव मनोज शर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।डॉ.अरविंद राजभर ने संगठन की मौजूदा स्थिति, बूथ स्तर की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। बूथ स्तर पर मजबूत टीम और सक्रिय कार्यकर्ताओं के जरिए संगठन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाया जा सकता है।बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनसेवा से जुड़े संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।सम्मेलन में संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और जमीनी स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।