बॉडी शेमिंग के खिलाफ सशक्त पहल, श्वेता यादव की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे प्रशांत त्रिपाठी

घघसरा गोरखपुर। गुरुवार को विकास एकेडमी, घघसरा बाजार परिसर में समाज में बढ़ती बॉडी शेमिंग की समस्या को लेकर प्रशांत त्रिपाठी, भारत सरकार अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रंग, रूप, कद या शारीरिक बनावट के आधार पर अपमान के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और आत्मसम्मान व सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि बॉडी शेमिंग एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे सामूहिक प्रयास से समाप्त करना होगा। सिंगापुर से इस विषय पर शोध कर रही छात्राएं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ीं और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण साझा किया। चित्रकला प्रतियोगिता में श्वेता यादव का चित्र सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रशांत त्रिपाठी ने श्वेता यादव की संपूर्ण विद्यालयी शिक्षा का खर्च वहन करने तथा फीस निःशुल्क कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में डॉ. श्याम रघुनंदन, पूर्णिमा, धनंजय कुमार के साथ विकास एकेडमी के प्रबंधक विकास श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। विकास श्रीवास्तव ने आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।