Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२१ मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना स्वयं

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना स्वयं

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना स्वयं सहायता समूह (सी.एफ. एल.) राम लक्षन विकासखंड गौरी बाजार की महिलाओं का जिला मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी देवरिया गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे खाता संचालन और धन निकासी को लेकर लगाएं गंभीर आरोप, सीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र, नेक्स्ट अपडेट की रिपोर्ट देवरिया। लक्ष्य प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को देवरिया जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह देवरिया को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष दुलारी देवी का आरोप है कि उन्हें पद से हटाने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से कार्रवाई की गई तथा उनके साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि समूह से संबंधित शिकायतों को लेकर वे लगातार तहसील दिवस, जिलाधिकारी कार्यालय और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने आरोप लगाया कि लक्ष्य प्रेरणा स्वयं सहायता समूह का बैंक ऑफ बड़ौदा राम लक्षन में अध्यक्ष दुलारी देवी पत्नी इंद्रजीत प्रसाद ग्राम सरहस बह समुदा थाना रुद्रपुर तहसील रुद्रपुर जनपद देवरिया के द्वारा खाते का संचालन होता था। परंतु कुछ अधिकारियों के मिली भगत से बगैर मुझे नोटिस दिए ही मुझे पद से हटा दिया गया। तथा तथाकथित दूसरी महिला को अध्यक्ष बनाकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाते से लाखो रुपए की निकासी कर ली गई है। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैं समूह के अधीनस्थ कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक शिकायती प्रार्थना पत्र दी परंतु कोई विधि कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर मेरी अगुवाई में संगठन की समस्त पदाधिकारी महिलाओं के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो आगे हम लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाए गे। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखने का प्रयास किया, लेकिन उनका शिकायती प्रार्थना पत्र लिए जाने को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भी नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि उनकी आवाज उठाने पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल बुलाकर उन्हें घेर लिया गया और बोलने से रोकने का प्रयास किया गया। महिलाओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने आई हैं और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगी। महिलाओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगी। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी और कहा कि इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। फिलहाल स्वयं सहायता समूह के खाते के संचालन, सदस्यों में बदलाव और धन निकासी से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिलाओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा समूह का संचालन नियमानुसार बहाल कराने की मांग । देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ की रिपोर्ट ।

0 likes
0 comments1 shares