कोतवाली गोला परिसर में समाधान दिवस आयोजित, 15 मामलों में दो का

कोतवाली गोला परिसर में समाधान दिवस आयोजित, 15 मामलों में दो का निस्तारण। मदरिया । गोला कोतवाली परिसर में शनिवार को रोस्टर के अनुसार समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार बाल चंद चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक के साथ हल्का लेखपाल भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मारपीट, पति-पत्नी विवाद सहित अन्य शिकायतें शामिल रहीं। उपस्थित अधिकारियों ने मामलों के समाधान का प्रयास किया। कुल 15 मामले दर्ज किए गए, जिनमें राजस्व विभाग के 9 तथा पुलिस विभाग के 6 मामले शामिल थे। इनमें से मात्र दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सी.एम. चौरसिया, लेखपाल पृथ्वीनाथ गुप्ता, अजय पाठक, अवधेश लाल, उमेश कुमार सहित अन्य लेखपाल एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।