*गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई, सिकरीगंज में धूमधाम से

*गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई, सिकरीगंज में धूमधाम से हुआ श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन* सिकरीगंज/गोरखपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का रविवार, 21 सितंबर को सिकरीगंज में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में भव्य विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली और भगवान श्री गणेश को भावभीनी विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन यात्रा सिकरीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुआनो नदी पहुंची, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया।