Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

*गायत्री परिवार एवं आईटीएम के संयुक्त तत्वावधान में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*गायत्री परिवार एवं आईटीएम के संयुक्त तत्वावधान में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*गायत्री परिवार एवं आईटीएम के संयुक्त तत्वावधान में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित* सहजनवा गोरखपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर परिसर में गायत्री परिवार एवं आईटीएम के संयुक्त तत्वावधान में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत हरिशंकरी के तीन प्रमुख वृक्षों बरगद, पीपल एवं पाकड़ का विधिवत पौधारोपण किया गया। भारतीय संस्कृति में इन वृक्षों का विशेष महत्व है तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते पर्यावरणीय संकट के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मदनमोहन मालवीय पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष इंजीनियर जे. बी. रॉय ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इससे निपटने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरिशंकरी के बरगद, पीपल और पाकड़ जैसे वृक्ष हमारी संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। आईटीएम के निदेशक एवं इंस्टिट्यूशन्स ऑफ़ इंडिया लोकल चैप्टर गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आईटीएम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने गायत्री परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सभी को बधाई दी। संस्थान के सचिव श्री श्याम बिहारी अग्रवाल ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार एवं आईटीएम का यह संयुक्त प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में विशाल वृक्ष बनकर समाज को स्वच्छ वायु, छाया और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार ने हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों का सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को जन-अभियान का रूप देकर ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने आईटीएम एवं गायत्री परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर, फार्मेसी निदेशक पी डी पांडा डाॅ आर एल श्रीवास्तव, डाॅ ए आर त्रिपाठी, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, शालिनी सिंह, अमरजीत यादव, सोमनाथ सिंह सहित संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares