Bansgaon Sandesh
Login
Satya Narayan
Gorakhpur१० दिन पहले

नववर्ष पर सफाई कर्मचारियों ने संविधान भेंट कर बीडीओ-एडीओ का किया सम्मान।

नववर्ष पर सफाई कर्मचारियों ने संविधान भेंट कर बीडीओ-एडीओ का किया सम्मान। भीटी रॉवत (बाँसगाव संदेश) नूतन वर्ष के अवसर पर विकास खंड सहजनवा कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार नारंग, राम सेवक (कोषाध्यक्ष), जिला संगठन मंत्री इंद्रजीत भास्कर, जिला उपाध्यक्ष धनवंतरी प्रसाद, हरिओम सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सिंह, रवि प्रताप, अनिल सिंह, राज नारायण मिश्रा, रामजीत, घनश्याम यादव, खंड प्रेरक जितेन्द्र गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी सहित सभी कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारियों ने संविधान भेंट कर लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बीडीओ व एडीओ ने सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के इस सम्मान भाव की सराहना की और विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

900 likes
0 comments0 shares